फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांसवार में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से बची गेहूं की फसल

Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 04:05 PM IST

गाजीपुर जिले के औड़िहार में सोमवार की सुबह बांसवार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अजय यादव, संतोष राजभर, रुद्र यादव, छोटू यादव और पंकज आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग की लपटों को देख लिया और बिना देर किए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों के जरिए पानी लाकर घंटों मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना स्थल से महज दो मीटर की दूरी पर करीब दस बीघा गेहूं की खड़ी फसल थी, जो ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते सुरक्षित बचा ली गई। बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें