भाजपा की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों की वजह से आज जनता त्राहिमाम कर रही है। किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है, सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है। 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव होगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहते हुए लगाया।