फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल, हुआ नामांकन; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 10:05 PM IST

गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आत्माराम दुबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार सक्सेना और नील गगन ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर दामोदर सिंह यादव व अनुज प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर विनय कुमार, कनिष्ठ पद पर राजकुमार राव, सह सचिव पद पर अनुज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार, पुस्तकालय मंत्री पर गौरव स्वामी एवं मीडिया प्रभारी के लिए राधेश्याम राव ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी 9 फरवरी को एवं मतदान 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इसके बाद मत पत्रों की गणना और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में रवि प्रकाश तिवारी, प्रेम सागर राम व नरेश राजभर भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें