कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर बुधवार की देर शाम एडीएम वेद सिंह चौहान पहुंचे और तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख, नजारत, न्यायिक कार्यालय तथा एसडीएम कार्यालय को देखा। इस दौरान परवाना जारी करने की प्रक्रिया, चकबंदी चालान, नकल रजिस्टर, समेत विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने तहसील भूमि की एनओसी संबंधी समस्या से एडीएम को अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि तहसील में नवनिर्माण कार्य तथा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए भवन की अत्यंत आवश्यकता है। इस पर एडीएम ने संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी, अभिषेक सिंह, पंकज पांडेय, अमित कुमार, मनोज गौतम, नागेंद्र, विजय, मनीष सक्सेना सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।