सदर कोतवाली क्षेत्र के मियांपुरा मुहल्ले में प्रहलाद गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में रविवार की शाम छः बजे के आस-पास अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाना शुरू कर दिया प्रहलाद गुप्ता में घर में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान में रखा पेंट व तारपीन का तेल जैसे ही आग के संपर्क में आया आग ने जोर पकड़ ली। किसी के हताहत होने की खबर नही है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।