फिरोजाबाद में विद्युत सेक्टर के निजीकरण के विरोध में एसएन हॉस्पिटल उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि विद्युत सप्लाई को प्रभावित नहीं किया गया। संघर्ष समिति के क्षेत्रीय सचिव अमित चौधरी ने बताया कि पहली बार बिजली कर्मचारियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा और दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पावर सेक्टर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसे निजी घरानों को सौंपने से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। निजी कंपनियां अपने लाभ के लिए पावर सेक्टर का दुरुपयोग कर सकती हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता कालीचरण, राहुल कुमार (जसराना), अधिशासी अभियंता सिरसागंज, एसडीओ सुमित कुमार, हरेंद्र, रजत शुक्ला, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, टीजी-2 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राठौर, मौजूद रहे।