कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर ने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर में फंसी शिक्षिका को चालक 50 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। हादसास्थल के सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है। कानपुर श्यामनगर निवासी शिवांश त्रिवेदी की पत्नी संगीता त्रिवेदी (38) मलवां थाना क्षेत्र के मयारामखेड़ा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थी।