महाकाल पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची सोमवार रात से लापता है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसओजी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन के बावजूद मंगलवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।