फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल के तोड़े ताले...इतना सामान ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में संचालित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के चोरों ने ताले तोड़ दिए। रसोई का सामान चोरी कर ले गए। अलीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर अध्यापक पहुंचे। लंबे समय के बाद स्कूल खुलने पर साफ-सफाई कराकर अध्यापक चले गए। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर रसोई का ताला टूटा मिला। प्रधानाध्यापिका ऊषा देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि रसोई से सारा सामान गायब है। इसमें 277 थालियां, 279 गिलास, भोजन पकाने के भगोने आदि सामान चोरी हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें