एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के चमन नगरिया गांव में मंगलवार देर शाम डायल 112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आपसी झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की। इस हमले में एक होमगार्ड और एक सिपाही घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।