फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ अभद्रता

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में विद्युत चेकिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता की गई। इस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर अवर अभियंता द्वारा थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उपभोक्ता अली अहमद ने बताया कि बिजली चेकिंग के नाम पर घर में घुस रहे थे, जिसकी मना कर करने पर जबरदस्ती करने लगे घर पर महिला थी। जिसके साथ बदतमीजी और बदसलूकी कर बिजली चोरी में फंसने की धमकी दी गई। अवर अभियंता इंतजार अली खान ने बताया कि विद्युत टीम के साथ चेकिंग करने गए थे, तभी उपभोक्ता द्वारा टीम व मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। थाना पुलिस को उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें