एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के पचंदा गांव के समीप देर रात्रि दो बाइकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए ।राहगीरों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया है।हादसे के बाद परिजन अलीगंज स्थित अस्पताल पहुंचे हैं। सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल हुए हैं, जो मंजीत पुत्र शिव सिंह निवासी दादूपुर उम्र 17 वर्ष, मोहन पुत्र कायम सिंह निवासी दादूपुर थाना अलीगंज उम्र 18 वर्ष, संजू पुत्र दिनेश नगला रेत थाना सहावर उम्र 20 वर्ष हैं।