एटा के सकीट कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक प्रजापालन वर्मा ने गर्भवतियों की गोद भराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। अपनी शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई। पूर्व विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है।