फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में डबल मर्डर... भात कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद, गोली लगने से नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत

अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 02:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भात के कार्यक्रम में गोली चलने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। भात समारोह में दो लड़कों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अलीगंज विकासखंड के नया गांव के थाना इलाके के उभईअसदनगर गांव में डीजे बजाने को लेकर अचानक गोली चल गई। गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। गोली 11 वर्षीय सोहेल और उसके चाचा 17 वर्षीय शाहरुख को लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर डीजे की फर्श पर गिर गए। धूम धड़ाके की आवाज के बीच चीत्कार मच गई। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके की तरफ दौड़ पड़े। घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 12 वर्षीय सोहेल पुत्र आसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं 17 वर्षीय शाहरुख पुत्र मुन्नू खान को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें