एटा में सोमवार को कस्बा के धर्मेन्द्र सहाय सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी दोहरे, विश्वनाथ, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विभाग प्रचारक कुलदीप आदि माैजूद रहे।