फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरी सम्बंधित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को रोग प्रबंधन के लिए एमएमडीपी प्रशिक्षण दिया गया। 20 मरीजों को प्रभावित अंग की साफ सफाई के लिए एमएमडीपी किट का वितरण किया गया, जिससे वह घर पर ही अपने घावों और पैरों की बेहतर देखभाल कर सकें। इस दौरान पीएसपी सदस्य सीएचओ ने डेमो देकर प्रभावित अंग की साफ सफाई की जानकारी दी।