फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

50 से कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को सपा ने बांस देवरिया स्थित कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय तक आए और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का विद्यालयों को बंद करने का निर्णय पूरी तरह से अव्यवहारिक व जनविरोधी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें