फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चकबंदी का किया विरोध, अन्य मांगों को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर भटनी के पिपरा बिट्ठल गांव में चकबंदी का विरोध किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गिरिजेश शाही उर्फ बड़े ने कहा कि किसान चकबंदी का लगातार विरोध कर रहे हैं, जिले की बंद चीनी मिलों को चलाने, बाईपास से प्रभावित हो रहे किसानों को उचित मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर यह बैठक की गई। इसके बाद डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में छट्ठू यादव, विरेंद्र सिंह, विरेंद्र गिरी, सुरेश प्रसाद, आशीष सिंह विशेन, अशोक सिंह, विनोद प्रसाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें