समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक दिखाई देता है, लेकिन जब जनप्रतिनिधि गांवों में जमीन पर उतरते हैं तो वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आती है।