सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को देवरिया दौरे के दौरान भागलपुर तिराहे पर काला झंडा दिखाकर विरोध करने का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।