फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सलेमपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता चन्द्र भूषण पांडेय एवं दिव्यांगजन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रख रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है और सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। नेताओं ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उनका समाधान निकाला जाए। इस दौरान डॉ. नरेंद्र यादव, अखिलेश मिश्र, उपेंद्र शर्मा, शिवांश मिश्र, उमेश तिवारी, ओपी शुक्ल, आकाश कुमार, अमित कुमार सिंह व गंगा सागर मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें