शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही भाजपा-रणवीर देवरिया। दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक आयोजित संसद मार्च के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च किया। सिविल लाइन पर प्रदर्शन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।