थाना श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध देसी शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 900 पाउच (180) लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बनकटा के जगदीश पेट्रोल पंप के पास बिहार के नंबर प्लेट वाली बाइक को रोका गया। तलाशी में तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखी 20 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई।