उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-16 पुरुष वर्ग के टीम चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन रविवार को रजला रोड स्थित देवरिया क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुआ। इसमें जिले के कुल 59 खिलाड़ियों ने दावेदारी किया। चयन प्रक्रिया सुबह सात बजे से ही प्रारंभ हो गई, जो दोपहर तक चली। इसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में यूनिवर्सिटी क्रिकेट खिलाड़ी पियूष सिंह और मोहम्मद कलाम खान ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा को परखा।