राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' फिलहाल सुर्खियां खूब बटोर रही है लेकिन असली सवाल अभी भी वही है कि क्या राहुल इस यात्रा के जरिए पार्टी में फिर से जान फूंक पाएंगे? लेकिन, एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अपनी इस पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली क्यों नहीं जा रहे हैं? 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को यहां से चुनाव हराया था। 2019 की हार के बाद सियासी हलकों में यह भी कहा गया जा रहा है कि राहुल गांधी अब शायद ही अमेठी का रुख करें। लेकिन, इस बीच अब ख़बर यह भी सामने आ रही है कि, राजनीतिक प्रतिशोध के लिए राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी लौट सकते हैं।