फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बागै नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, चकरेही घाट पर हुआ हादसा

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह बागै नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शिवम राजपूत (9) पुत्र नवल और आशीष राजपूत (10) पुत्र गोविंद सुबह करीब नौ बजे चकरेही घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और दोनों पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें