फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-फितर पर दुलहीपुर में गूंजीं तकबीरें, हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज

चंदौली जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों में शनिवार को हजारों नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। बच्चों और बड़ों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। पवित्र माह रमजान के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। चांद दिखने के बाद मस्जिदों व दरगाहों के आसपास रौनक बढ़ गई। वहीं दुलहीपुर व चांदनी चौक बाजारों में देर रात तक ईद की खरीदारी होती रही। लोग सेवइयां, नए कपड़े, इत्र, टोपी, कुर्ता और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें