चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत जोगिया कला गांव में युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह अवैध संबंध, सामाजिक अपमान और बदले की भावना थी। आरोपी ने अपनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने और सार्वजनिक बेइज्जती का बदला लेने के लिए पूरी साजिश रची थी।