फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टंकी के पास रखे पाइप में लगी भीषण आग, सहम गए लोग; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 06:50 PM IST

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव स्थित सरकारी स्कूल परिसर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिसर में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी टंकी के पास रखे प्लास्टिक पाइप के बंडलों में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार उठने लगा। आग इतनी भीषण थी कि देखकर लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तीव्र थी कि पाइप की पूरी खेप जलकर राख हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये की सामग्री नष्ट हो गई है। घटना के दौरान गांव के अशोक कुमार मौर्या, गुलाब सोनकर, आसिफ अहमद, इबरार अहमद (पूर्व प्रधान) सहित कई ग्रामीण पाइप हटाने व आग बुझाने में जुटे रहे। लोगों ने हालात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम द्वारा लगाई जा रही इस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से गांव में पानी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाए, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें