चंदौली जिले के नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक और बोलेरो की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सोनभद्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया।