फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के पूर्व परिवहन अधिकारी ललित कुमार मालवीय हुए सम्मानित, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:53 PM IST

उत्तर प्रदेश परिवहन अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित रविवार का समारोह बेहद भव्य और यादगार रहा। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्तमान सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। वर्तमान प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सभी ओर सराहना हुई। कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई। विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों और अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम में चंदौली जनपद के सेवानिवृत्त परिवहन अधिकारी ललित कुमार मालवीय को विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों और काशी में किए गए उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके इस योगदान की प्रशंसा की गई और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें