फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Apr 2026 05:40 PM IST

चंदौली जिले स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान तथा स्कूल चलो अभियान का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से समीक्षा बैठक करने के बाद सफाई और सतर्कता की शपथ दिलाई तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं जागरूकता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के. राय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विभिन्न विभागों के समन्वय और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चंदौली जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी विभागों से दोनों अभियानों को समन्वित रूप से संचालित करने की अपील की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की मूल आधारशिला हैं और प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार भी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ इन अभियानों को सफल बनाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक के संवेदनशील गांवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए तथा सफाई कर्मी गांवों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। कहीं भी जल जमाव न होने दिया जाए, जिससे मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को भी नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य और शिक्षा को एकीकृत करते हुए जिलाधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वे के दौरान संचारी रोगों की जानकारी के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूची तैयार कर उसे प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी तक भेजने को कहा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें