17 जनवरी को चंदौली में न्यायिक इतिहास रचने जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। 286 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 9 मंजिला न्यायालय भवन में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें 37 न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैंबर, भव्य सभागार, पार्क, फूड कोर्ट और पार्किंग की व्यवस्था होगी। यह भवन वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत प्रदान करेगा और न्याय प्रक्रिया में तेजी लाएगा । वीवीआईपी आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण, एडीजी पीयूष मोर्डिया, एसपी आदित्य लांघे और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को स्थल और मार्गों का निरीक्षण किया है। सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालाकिं अभी प्रोटोकाल नहीं आया है।