नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से शव बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।