फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आक्रोशित नगरवासियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, कहा- चकिया त्रिमुहानी तक बनाया जाए फ्लाईओवर

पड़ाव से बन रहे सिक्स लेन को नगर में फोरलेन कर दिए जाने से आक्रोशित नगरवासियों का आर्य समाज मंदिर पर चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होने स्थानीय प्रशासन व जनप्रतनिधियों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर जनपद की आर्थिक राजधानी है। यहां बड़ा रेलवे जंक्शन है, जहां ट्रेन पकड़ने कई प्रदेशों से भारी संख्या में लोग आते हैं। इस वजह से नगर में भयंकर जाम लगता है। वहीं एंबुलेंस, छात्रों के बस व अन्य वाहन, वकीलों, व्यापारियों, आम नागरिकों सभी को इस जाम से परेशानी उठानी पड़ती है। यदि सिक्स लेन बनना संभव नहीं है तो सुभाष पार्क से लेकर चकिया तिराहे तक सिक्स लेन का फ्लाईओवर बना दिया जाना चाहिए। इससे भी समस्या का समाधान हो सकता है। कहा कि स्थानीय प्रशासन और स्थानीय सत्ताधारी नेताओं की बुद्धि समाप्त हो चुकी है। उनकी सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया है। इस मौके पर एड. संतोष कुमार पाठक, चंद्रभूषण मिश्रा, अंशु चतुर्वेदी, एड. दुर्गेश पांडेय, कुंदन सिंह, पंकज सिंह, मयंक जायसवाल, संतोष गुप्ता, लक्ष्मण चौहान, अखिलेश मिश्रा, आरती यादव, प्रतिमा सिंह, विकास राव, विपिन, संजय सिंह, नवीन पांडेय, अजीत पाल, संजय गुप्ता आदि नगरवासी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें