टांडाकला क्षेत्र के मारूफपुर नदेसर में अमर बलिदानी चंदन राय की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश एवं पूर्व विधायक डुमरियागंज सिद्धार्थनगर रहे। उन्होंने शहीद चंदन राय के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत, बलिदानी गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान दर्शकों भावुक हो गये। कार्यक्रम संयोजक हिंदू युवा वाहिनी मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला नें गरीबों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शहीद चंदन राय के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी, अरविंद पांडेय, बनवारी पांडेय दुर्गेश पांडेय, अमित पांडेय, भाजपा मंडल प्रभारी संकठा राय, राकेश मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह, मोहित राय आदि मौजूद रहे।