बुलंदशहर में चार पशु चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस बरामद की गई हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरुआ से दोनों भैंस चोरी की गई थीं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भैंस बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।