बदायूं में गंगा दशहरा पर सोमवार को कछला गंगा घाट पर हादसा हो गया। हाथरस से आए फुफेरे भाई-बहन समेत नौ श्रद्धालु गंगा की तेज धारा में बह गए। एक युवक नीलेश की डूबकर मौत हो गई। उसकी बहन शिखा और एक अन्य युवक लापता हैं। गोताखोरों और पुलिस ने छह श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने गहरे पानी से दूर रहने की अपील की।