फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बिजली का तार बदलते समय मजदूर की करंट से मौत, काफी देर तक खंभे पर लटका रहा शव

बदायूं के उसहैत कस्बा में जर्जर विद्युत लाइन बदल रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर शटडाउन लेकर लाइन बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे तार बदल रहा मजदूर को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि करीब 30 मिनट तक तक मजदूर का शव खंभे व तारों के बीच लटका रहा। बाद में विद्युत कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर मजदूर का शव उतारा। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें