फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में शराब पीकर घर लौटा पति, झगड़े के बाद पत्नी ने दी जान

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा निवासी मंगलेश कुमार की पत्नी रीना (40 वर्ष) ने बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली। उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। पति मंगलेश ने पुलिस को बताया कि वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने उसकी चाय-समोसा की दुकान है। दिनभर काम करने से थकाने होने पर वह शराब पी लेता था। बृहस्पतिवार शाम नशे की हालत में वह घर लौटा तो पत्नी रीना ने एतराज किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। रीना ने कहा कि शराब छोड़ा या मुझे। झगड़े के बाद रीना कमरे में चली गई। पति ने समझा कि वह सो गई होगी, लेकिन उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें