फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बदला मौसम... झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बदायूं में सोमवार सुबह मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। पिछले दो दिन से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। सोमवार को सुबह आठ बजे से ठंडी हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह से तेज धूप निकली थी। इसका असर शाम तक दिखाई दिया। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए। इसी तरह शनिवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए थे। सोमवार को सुबह से ही तेज बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मानसून का असर खेती किसानी पर भी पड़ रहा है। रहेड़िया, उसावां सहित कई जगहों पर खेतों में सूखने के लिए मक्का पड़ी हुई है। बारिश में यह भीग गई है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें