बदायूं के दबतोरी में बुधवार दिन में आई आंधी ने भारी तबाही मचा दी थी। रात में भी आंधी से काफी नुकसान हुआ है। दबतोरी -खुर्द सिरोली मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली पर विशाल पाकड़ का पेड़ गिर गया। जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। गांव वालों ने पेड़ को काटकर हटाना शुरू किया तब ट्रैक्टर निकाला गया।