फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं लूटकांड पर व्यापारियों में रोष: बाजार बंदकर लगाया जाम, थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा कस्बे में शुक्रवार शाम सराफ लालाराम रस्तोगी से हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में कथित लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी फैल गई। शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध स्वरूप खितौरा बाजार बंद करा दिया और सहसवान-बिसौली मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। व्यापारियों का आरोप था कि समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो इस तरह की वारदात को रोका जा सकता था। व्यापारियों ने इंस्पेक्टर समेत लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व एसपी देहात हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर दो घंटे के बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें