इस्लामनगर। क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला कुरैशी के मछली बाजार में शुक्रवार की शाम टेंपो की टक्कर लगने से बाइक का शीशा टूट गया। इससे शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आमने-सामने रहने वाले एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक बवाल चला। पथराव में कई दुकानों के शीशे टूट गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस बल ने पथराव करने वालों को गलियों में खदेड़ कर हालात पर नियंत्रण किया।