बदायूं जिले की शेखूपुर सहकारी चीनी मिल में 15 नवंबर को पेराई सत्र का उद्घाटन हुआ, लेकिन शीरा खाली न होने से मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हो रहे हैं। चार दिन बाद भी सवा सौ से अधिक गन्ना लदी ट्रालियां मिल गेट पर खड़ी हैं। किसान तौल न होने से गन्ना सूखने और आर्थिक नुकसान से चिंतित हैं। प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने शुक्रवार से मिल चलने की उम्मीद जताई है।