बदायूं जिले के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में मंगलवार को महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की। उन्होंने शराब की पेटियां तालाब में फेंक दीं। सेल्समैन धीरेश की शिकायत पर पुलिस ने 40 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है।