बदायूं जिले में बुधवार को महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाया गया। कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों समेत गंगा स्नान करने वालों की भारी रही। कांवड़ियों ने गंगा से जल भरा और अपने अपने शिवालयों के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि पर जिले के 142 शिवालयों पर बुधवार तड़के से जलाभिषेक शुरू हुआ। कई मंदिरों में दोपहर तक कतार लगी रही। जिले के 54 मंदिरों पर मेला भी लगा।