फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बस अड्डे पर भाई को छोड़कर लौट रहा था घर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 16 Nov 2025 05:22 PM IST

बदायूं में रविवार सुबह भाई को मुजरिया बस स्टैंड पर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक जयदेव (18) पुत्र गंगाराम मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान नगला का रहने वाला था। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन की तलाश के साथ ही जांच कर रही है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों न बताया कि हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के हसुआ नगला तिराहे के पास हुआ। जयदेव की शादी आठ दिन पहले ही तय हुई थी। इसके बाद से घर में तैयारियों व खुशी का माहौल था। रविवार को परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। जयदेव पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें