फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में छाया रहा घना कोहरा... सर्द हवा चलने से ठिठुरे लोग

Fri, 19 Dec 2025 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं जिले में कोहरे और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं,जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। सर्द हवा और नमी के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। रोजाना की तुलना में सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों की संख्या भी घट गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें