बदायूं के कछला घाट पर सोमवती अमावस्या पर सोमवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। इस मौके पर कुछ संस्थाओं की ओर से लोगों के लिए गर्मी में शरबत का वितरण किया गया। कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किये गए हैं, स्टीमर से पुलिस लगातार लोगों को हिदायत देती नजर आई।